दिल्ली में फट गया भाजपा का गुब्बारा : ममता
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जर्बदस्त सफलता पर राज्य की मुख्यम
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जर्बदस्त सफलता पर राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। ममता ने आप की जीत को मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में एक निर्याणक मोड़ और उन लोगों के लिए भारी पराजय बताया जो बदले की राजनीति में लिप्त हैं। वीरभूम जिले के रामपुरहाट में मंगलवार को एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी ने कहा कि यह जनता की जीत है और अहंकार, घमंडी व उनलोगों की भारी पराजय है जो राजनीतिक प्रतिशोध कर रहे हैं लोगों के बीच नफरत फैला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक बदले की भावना से काम करने वाली भाजपा का गुब्बारा दिल्ली चुनाव में फट गया। ममता ने कहा कि भारतीय राजनीति में यह एक एतिहासिक मोड़ और यह परिणाम जाहिर करता है कि लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कोई जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश को राजनीतिक बदलाव की जरूरत थी। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में आम लोग ही अंतिम हैं। इससे पहले केजरीवाल की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री ने अपने टिवट्र पर भी आप कार्यकर्ताओं व केजरीवाल को बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि चुनाव से दो दिन पहले भी मुख्यमंत्री ने देश की व्यापक आवश्यकता और दिल्ली के विकास के लिए राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी।