खड़गपुर पुलिस ने की बांकुड़ा में छापेमारी, एक गिरफ्तार
खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर टाउन थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बा
खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर टाउन थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बांकुड़ा में छापेमारी की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मामला दुष्कर्म का बताया गया। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बांकुड़ा थाना क्षेत्र के ग्वालडांगा में छापेमारी की और आरोपी अद्र्धेंदु दास को गिरफ्तार किया गया। उसे शहर लाया जा चुका है। शनिवार की सुबह उसे अदालत में पेश किया जाएगा। जांच-पड़ताल के बाद जरूरत हुई तो उसे रिमांड पर भी लिया जा सकता है। खड़गपुर टाउन थाना प्रभारी ज्ञानदेव प्रसाद साव ने कहा कि इस संबंध में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें झांसा देकर शारीरिक संपर्क बनाने का आरोप लगाया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।