छेड़खानी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: स्कूल छात्रा की रहस्यमय मौत को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। छा
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: स्कूल छात्रा की रहस्यमय मौत को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। छात्रा का नाम श्रावणी सरकार बताया गया। घटना जलपाईगुड़ी ब्लाक के कादोबाड़ी इलाके की है। छात्रा नवीं कक्षा में पढ़ती थी।
परिवार वालों का आरोप हैं कि छेड़खानी से परेशान होकर ही श्रावणी ने आत्महत्या की है। वह कादोबाड़ी बसुदेव गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ती थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रावणी को सबुज साथी योजना के तहत साइकिल मिला था। नए साइकिल को घर में रखने के बाद वापस स्कूल पुरानी साइकिल लाने गई थी। शाम को पूजा की खरीदारी के लिए मां के साथ बाजार जाने वाली थी। लेकिन स्कूल से पुरानी साइकिल लाने के बाद भी कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लेती है। उस समय घर में भी कोई मौजूद नहीं था। काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर परिवार वालों ने देखा कि वह फंदे से लटक रही है। चाचा ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चाचा सुबीर सरकार का आरोप है कि राहुल सरकार नामक युवक काफी दिनों से श्रावणी को परेशान कर रहा था। इस कारण मजबूर होकर उसने आत्महत्या की होगी। राहुल सरकार के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। ज्ञातव्य है कि कोतवाली पुलिस ने पहले भी कई बार अभियान चलाकर कई बदमाशों को गिरफ्तार किया था।