आश्रय होम से नौ किशोरियां व महिलाएं गायब
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : चंदना चक्रवर्ती के देवनगर के आश्रय होम से किशोरी व महिलाओं सहित कुल नौ
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : चंदना चक्रवर्ती के देवनगर के आश्रय होम से किशोरी व महिलाओं सहित कुल नौ गायब है। जिालधिकारी रचना भगत ने यह जानकारी दी है। इस सूचना से तनाव फैल गया है। जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट या समाज कल्याण विभाग की नजर से बचकर किस तरह से होम में रहने वाली नौ महिलाएं गायब हुई इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। चंदना के आश्रय होम में रहने वाली किशोरी व महिलाएं सुरक्षित नहीं होने से इन्हें होम से जिला प्रशासन ने हटा लिया। बुधवार सुबह को आश्रय होम से चार किशोरियों को जलपाईगुड़ी क्लब रोड स्थित अनुभव होम में लाया गया। आश्रय होम में रहने वाली महिलाओं में दो गर्भवती महिलाएं थी। उन्हें मंगलवार देर रात को हटा लिया गया है। इन्हें जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। जलपाईगुड़ी के जिलाधिकारी रचना भगत ने बताया कि आश्रय हो ममें महकमा शासक व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। जांच में होम की गतिविधियों पर कई विसंगतिया पाई गई है। कुल 30 में 21 आवासिक यहां पाये गये बाकी नौ गायब मिले। नामों की सूची में भी गड़बड़ी मिली। पूरे विषय की जांच की जा रही है। चार किशोरियों की उम्र 8-12 वर्ष थी। 15 वयस्क व दो गर्भवती महिला थी। बीती रात ही दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि चंदना की मां के पास एक किशोरी है एवं चार नाबालिग को अनुभव होम में भेज दिया गया है, बाकी को अन्य होम में रखने की व्यवस्था की जा रही है।