अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध शराब के साथ दो लोगों को
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना व मानिकगंज फाड़ी के पुलिस शामिल थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पांडापाड़ा इलाके में कैनल के उस पार स्थानीय महिलाओं ने ही अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथो पकड़ा। उसका नाम मोहन राय बताया गया। आरोप है कि वह काफी दिनों से घर में ही अवैध तरीके से शराब का कारोबार चला रहा था। आज महिलाओं ने मोहन को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घर आरोपी मोहन के घर पर अभियान चलाकर काफी मात्रा में देशी व विदेशी शराब जब्त किया। मंगलवार उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।
दूसरी ओर मानिकगंज पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मानिकगंज के सरकार पाड़ा इलाके में अभियान चलाया। इसमें काफी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसका नाम फनी भौमिक बताया गया है। उसके घर से अधिक मात्रा में देशी शराब मिला है। फनी को जलपाईगुड़ी अदालत में भेजा गया है।
कोतवाली थाने के आईसी बी सरकार ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह का अभियान आगामी दिनों में भी चलाया जाएगा। बरामद शराब का बाजार मूल्य 40 से 50 हजार रूपये तक है।