Move to Jagran APP

छेड़खानी कर रहे पांच मनचलों को पुलिस ने पकड़ा

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: जिले के विभिन्न स्कूलों के पास मनचले युवकों की संख्या बढ़ते जा रही है। इ

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 04:14 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 04:14 PM (IST)
छेड़खानी कर रहे पांच मनचलों को पुलिस ने पकड़ा
छेड़खानी कर रहे पांच मनचलों को पुलिस ने पकड़ा

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: जिले के विभिन्न स्कूलों के पास मनचले युवकों की संख्या बढ़ते जा रही है। इस कारण छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थानों में लगातार शिकायतें भी मिल रही है। उक्त आरोपों को लेकर ही आज कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर पांच मनचलों को गिरफ्तार किया। ये लोग लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। आईसी बी सरकार ने कहा कि मंडलघाट ग्राम पंचायत के बरुआपाड़ा स्कूल से पुलिस को शिकायत मिली थी। इस कारण स्कूल के सामने भी सफेद पोशाक में अभियान चलाकर पांच मनचलों को गिरफ्तार किया गया है। दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ही अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल विभिन्न इलाकों में निगरानी रखी जा रही है। शिकायत मिलने पर आगामी दिनों में इस तरह का अभियान चलाया जाएगा। मनचलों की हरकतों से स्थानीय लोगों भी परेशान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.