चामुर्ची बागान में प्लास्टिक आटा मिलने से हड़कंप
संवादसूत्र, चामुर्ची : चामुर्ची चाय बागान में राशन में दिए जाने वाले आटा में प्लास्टिक का अंश मिलने
संवादसूत्र, चामुर्ची : चामुर्ची चाय बागान में राशन में दिए जाने वाले आटा में प्लास्टिक का अंश मिलने से श्रमिकों में हड़कंप मचा हुआ है। चामुर्ची बागान के श्रमिकों का कहना है कि सरकारी राशन के तहत उन्हें आटा मिली है। जिसे पानी में लगाकर गुथने के बाद आटा का कुछ अंश रबर की तरह रहता है। जिसमें प्लास्टिक का अंश देखा गया है।
चामुर्ची चाय बागान के अरविंद बनर्जी ने बताया कि रोटी बनाते समय आटा में पानी मिलाने से काफी सख्त हो जाता है। उसे खिंचने तक प्लास्टिक की तरह लंबी होती है। इस आटा की रोटी खाने से कई लोग अस्वस्थ होने का समाचार है।
चामुर्ची चेकपोस्ट के मोहम्मद क्यूम ने बताया कि चामुर्ची चाय बागान के श्रमिकों को प्लास्टिक का आटा मिलने की काफी शिकायत है। चामुर्ची के दवा दुकान के मालिक मोहम्मद नाजुमुद्दिन ने बताया कि चामुर्ची चाय बागान के प्लास्टिक का आटा खाकर कई लोगों को पेट-दर्ज की शिकायत मिली है।
चामुर्ची चाय बागान के मैनेजर अनुप प्रताप सिंह ने बताया कि बगान में दिया जा रहा आटा की क्वालिटी खाने के योग्य नहीं है। आटे के बारे में काफी शिकायत मिली है। आटा के इस नमूने को खाद्य विभाग विभाग के पास भेजा जाएगा एवं इस विषय को लेकर खाद्य विभाग को लिखित शिकायत भी दी जाएगी।