भाजपा प्रतिनिधि दल ने की ग्रामीणों से मुलाकात
जागरण संवाददाता, गंगटोक : भारतीय जनता पार्टी ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार पूर्वी सिक्कि
जागरण संवाददाता, गंगटोक : भारतीय जनता पार्टी ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार पूर्वी सिक्किम अदमपूल गावों का भ्रमण किया। पार्टी अध्यक्ष डीबी चौहान एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष भीम कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में इस दल ने ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर स्थानीय स्तर के समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान गंगटोक शहर के समूचे मल अदमपुल स्थित सिवेज में जमा होने तथा यहा से एकत्रित मल निकासी का कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने का समस्या से पार्टी को अवगत किया। इसके लिए जनस्वास्थ अभियंत्रिकी विभाग जिम्मेवार होने तथा उक्त एकत्रित मलमुत्रों के कारण समूचे गावों में गंदगी फैलने की समस्या की जानकारी देते हुए इससे गर्मी के मौसम में बीमारी भी फैलने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। जिसके कारण मच्छर व मखियों भी फैलने की समस्याओं की जानकारी स्थानीय लोगों ने दिया। पार्टी ने इस समस्याओं से निजात देने के लिए राज्य सरकार के संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
कैप्शन : जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपाई नेता लोगों के साथ मुलाकात करते हुए †ा