मालबाजार ओसी के गाड़ी पर तोड़फोड़
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: मुख्यमंत्री के सुरक्षा कार्य से वापस लौटने के दौरान एक गाड़ी को धक्का मार
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: मुख्यमंत्री के सुरक्षा कार्य से वापस लौटने के दौरान एक गाड़ी को धक्का मारने पर आक्रोशित जनता ने मालबाजार ओसी के गाड़ी पर तोड़फोड़ की। घटना को लेकर मयनागुड़ी से लाटागुड़ी जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मौलानी इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। लोगों ने घंटों सड़क जाम किया। बाद में क्रांति फाड़ी से पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माल थाना के ओसी सनातन सिंह मुख्यमंत्री के सुरक्षा कार्य के बाद वापस लौट रहे थे। उसी दौरान एक ही दिशा में जा रही ट्रक के ओसी की गाड़ी की भिड़ंत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद सनातन सिंह ने गाड़ी चालक ने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की। फलस्वरूप उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और ओसी की गाड़ी पर तोड़फोड़ की गई। ट्रक चालक को अनैतिक तरीके से मारा गया है। उसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं सनातन सिंह ने कहा कि छोटी सी घटना को बढ़ाकर गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। मामले की छानबीन कर रहे हैं।