नदी में गिरी ट्रक, दो घायल
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: नियंत्रण खोकर एक ट्रक नदी में जाकर गिरी। जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई है।
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: नियंत्रण खोकर एक ट्रक नदी में जाकर गिरी। जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना धुपगुड़ी के गयरेकाटा जानेवाली 31 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डुडुआ ब्रिज के पास हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गयेरकाटा से सिलीगुड़ी की ओर जा रही ट्रक व बाइक के आमने सामने आने से ट्रक चालक अनियंत्रित होकर नदी में गिर पड़ा। हादसे में चालक साधु दास व खलासी पापन राय बाल-बाल बचे हैं। स्थानीय लोगों ने नदी से दोनो घायलों को गाड़ी से निकालकर स्थानीय साकोआझोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को धुपगुड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है ब्रिज की अवस्था काफी जर्जर है। प्रशासन से बार-बार कहने के बाद भी कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया गया। फलस्वरूप बीच-बीच में सड़क दुर्घटना होती रहती है। लोगों का कहना है कि धुपगुड़ी से वीरपाड़ा जाने वाली अधिकांश ब्रिज की अवस्था जर्जर बनी हुई है। रेलिंग टूट चुकी है। स्कूल छात्र-छात्राओं व लोगों को मजबूरन नदी पार करके अपने मंजिल तक जाना पड़ता है। प्रशासन उदासीन है।