मुख्यमंत्री का पांच दिवसीय उत्तर बंगाल दौरा आज से
सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार से पांच दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर रहेंगी। प्रशासनिक सूत्र
सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार से पांच दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर रहेंगी। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार को हवाई मार्ग से बागडोगरा पहुंचेगी। वहां से सड़क मार्ग से होते हुए जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। इस दिन मुख्यमंत्री ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल के साथ बैठक कर सकती है। इसके बाद 28 मार्च को प्रशासनिक बैठक व सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगी। 29 मार्च को मिनी सचिवालय उत्तर कन्या में चार जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। 30 मार्च को मुख्यमंत्री मिरिक पहुंचेगी। जहां मिरिक को अनुमंडल घोषित करने के साथ ही कई अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न संवदेनशील इलाकों का निरीक्षण किया।