Move to Jagran APP

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, बांस की झाड़ियों में मिला दो अजगर

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: गुरुवार सुबह बस्ती इलाके के पिंजरे में एक तेंदुए को कैद देखा गया। काठमबा

By Edited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 06:58 PM (IST)
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, बांस की झाड़ियों में मिला दो अजगर
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, बांस की झाड़ियों में मिला दो अजगर

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: गुरुवार सुबह बस्ती इलाके के पिंजरे में एक तेंदुए को कैद देखा गया। काठमबाड़ी रेंज के अधिकारी सुदीप्त सरकार ने बताया कि मालबाजार महकमा के राजाडांगा ग्राम पंचायत के धानदुल बस्ती इलाके में लगे पिंजरे में एक तेंदुए को कैद किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए को गोरूमारा उद्यान में लाया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे गोरूमारा जंगल में छोड़ दिया गया। उन्होंने ने बताया कि इलाके मेंगत एक महीने से तेंदुए का आतंक काफी बढ़ गया है। जिस कारण स्थानीय लोगों का काफी नुकसान हुआ। तेंदुए द्वारा मवेशियों को मार दिया जा रहा था। इस कारण वन विभाग की ओर से गत 10 जनवरी को धानदुल बस्ती इलाके में एक पिंजरा लगाया गया। गत 16 जनवरी को एक तेंदुए को कैद किया गया था। फिर गुरुवार को एक तेंदुए को कैद किया गया। गत चार दिनों में एक ही स्थान से दो तेंदुए के मिलने से लोगों में काफी आतंक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल बस्ती में एक और पिंजरा लगाया गया है। दूसरी ओर गुरुवार को ही आमबाड़ी-खोरीबाड़ी बांस की झाड़ियों में दो अजगर सांप मिला। मयनागुड़ी रोड परिवेश प्रेमी संस्था के सदस्यों ने सांप को पकड़ा। संस्था के सचिव नंदु राय ने कहा कि स्थानीय लोगों ने बांस की झाड़ियों में अजगर देखने की सूचना दी थी। इसके बाद ही मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ा गया। फिर उसे गोरूमारा उद्यान को सौंप दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.