पूजा पंडाल का लोकार्पण
धुपगुड़ी : शहर में दुर्गा पूजा को लेकर चहल-पहल शुरु हो गई है। शहर की उत्तरायण क्लब और मिलन संघ की दुर
धुपगुड़ी : शहर में दुर्गा पूजा को लेकर चहल-पहल शुरु हो गई है। शहर की उत्तरायण क्लब और मिलन संघ की दुर्गा पूजा पंडाल का लोकार्पण सोमवार को हुआ था। वहीं, शेष सभी पूजा पंडालों का लोकार्पण मंगलवार को किया गया। आयोजक सूत्रों के अनुसार इस बार पहले की तरह कमेटियां बड़े पैमाने पर पूजा का आयोजन नहीं कर सकी हैं। इसके पीछे मुख्य वजह आर्थिक परेशानी है। मंगलवार को पूजा के उपलक्ष्य में उत्तरायण क्लब के सदस्यों ने धुपगुड़ी अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया। इसी रोज धुपगुड़ी थाने की पुलिस की ओर से पूजा गाइड मैप जारी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित थे डीएसपी क्राइम अनिरुद्ध ठाकुर, बीडीओ सौमेंदु दूतराज, नगर प्रमुख शैलेन राय। एक प्राथमिक शिक्षक पिन्टू प्रामाणिक ने गरीब रिक्शा वैन चालकों के बीच वस्त्र वितरण किया गया।