Move to Jagran APP

किरण रिजिजू ने कहा- सिक्किम के विकास को भाजपा विशेष प्राथमिकता देगी

सिक्किम के विकास को भाजपा विशेष प्राथमिकता देगी। यह बातें केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 01:11 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 01:11 PM (IST)
किरण रिजिजू ने कहा- सिक्किम के विकास को भाजपा विशेष प्राथमिकता देगी
किरण रिजिजू ने कहा- सिक्किम के विकास को भाजपा विशेष प्राथमिकता देगी

गंगटोक, जागरण संवाददाता। सिक्किम के विकास को भाजपा विशेष प्राथमिकता देगी। यह बातें केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को पूर्वी सिक्किम रानिपुल में आयोजित उप-चुनाव के चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

किरण रिजिजू ने कहा हाई-वे का अधिकांश हिस्सा बंगाल में होने के कारण सड़कों की हालत खस्ता है, बंगाल की सत्ता में आते ही सभी सड़कों की मरम्मत हो जाएगी। सिक्किम नेडा का सदस्य है, उसके विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री पीएस गोले समय अवधि बीत जाने के चलते चुनावी रैली को संबोधित नहीं कर पाए।

उन्होंने कहा कि सिक्किम को नार्थ-ईस्ट डेवलपमेंट एलाइंस (नेडा) सदस्य है, लेकिन सिक्किम को अन्य विकास की योजनाओं से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार विशेष प्राथमिकता देगी।

सिक्किम को जोड़ने वाली नेशनल हाइवे 10 का अधिकांश भू-भाग बंगाल में होने तथा राज्य सरकार के नकारात्मक सोच की वजह से सड़कों का हालात में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बंगाल के चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने से पूरे बंगाल की सड़कों की हालात में स्वत: सुधार हो जाने की बात कही।

एनएच हाई-वे 10 के चौड़ीकरण व सुधार के लिए उन्होंने त्वरित केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से बात करने एवं आवश्यक कार्रवाई की दिशा में शीघ्र पहल करने की बात भी कही। उन्होंने भाजपा व सत्तासीन दल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के संबंध को एक ही सिक्के के पहलू बताया। राज्य के विकास में दोनों पार्टियां मिलकर काम करने की लक्ष्य में साथ चलने का वादा किया।

मुख्यमंत्री पीएस गोले को भाजपा पूरी मदद करेगी। इसी तरह राज्य को प्राप्त विशेष संवैधानिक अधिकार के प्रावधान 371 (एफ) को पूरी सुरक्षा देने तथा सिक्किम के अलग अस्मिता सदैव संरक्षण करने की प्रतिबद्धता भाजपा के पास होने का विचार व्यक्त किया।

मंच पर मुख्यमंत्री पीएस गोले भी उपस्थित थे। लेकिन समय पांच बजे से अधिक होने के कारण चुनावी रैली को संबोधित नहीं कर पाए। हालांकि चुनावी रैली को गंगटोक विस के भाजपा उम्मीदवार वाईटी लेप्चा व मारतम रूमतेक भाजपा उम्मीद सोनाम वेंचुंगपा ने भी संबोधन किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.