महिलाओं के लिए कार रैली 29 को
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : इंडो नेपाल लायंस रैली फॉर साइट का आयोजन 29 जनवरी को किया गया है। इस रैली
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : इंडो नेपाल लायंस रैली फॉर साइट का आयोजन 29 जनवरी को किया गया है। इस रैली मे महिलाएं ही शामिल होगी। जिसमें लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर फेमिना, लायंस डिस्ट्रिक्ट 325ए1 नेपाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह रैली स्थानीय सिटी सेंटर से शुरू होकर विराटनगर तक जाएगी। जिसका प्रमुख उद्देश्य है नेत्र जांच की सुविधा हर किसी तक पहुंचाना। इस रैली के दौरान चार नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें दो भारत में और दो नेपाल में करने की योजना है। यह जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में दी गई। इस मौके पर लायंस फेमिना की अध्यक्ष सुखदीप कौर बर्मी, कार्यक्रम संयोजिका मधु झंवर, लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर के अध्यक्ष प्रमोद गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को पचास हजार की राशि दी जाएगी। द्वितीय स्थान ग्रहण करने वाले 25 हजार की राशि दी जाएगी। इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। आज की नारी किसी से भी कम नहीं है। वो हर क्षेत्र में मुख्य भूमिका निभा रही है। उनकी इस प्रतिभा को भी आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि अन्य महिलाओं को उनसे प्रेरणा मिल सके। वे भी अपने क्षेत्र में निपुणता के साथ आगे बढ़ सके।