Move to Jagran APP

विद्यार्थी मोर्चा ने की सभा, 4 मार्च को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता

संवाद सूत्र, रंगपो: सिक्किम में शांति, सुरक्षा बहाल करने में राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इ

By Edited By: Published: Wed, 18 Jan 2017 05:12 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 05:12 PM (IST)
विद्यार्थी मोर्चा ने की सभा, 4 मार्च को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता

संवाद सूत्र, रंगपो: सिक्किम में शांति, सुरक्षा बहाल करने में राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कारण यहां छात्र-छात्राओं को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पढ़ने का अवसर मिलता है। इस माहौल को सफल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका सिक्किम प्रजातांत्रिक मोर्चा पार्टी व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग की है। बुधवार पूर्व सिक्किम पश्चिम पांडम चुनावी क्षेत्र के अंर्तगत रंगपो में विद्यार्थी मोर्चा द्वारा एक सभा आयोजित हुई। इस दौरान रंगपो नगर पंचायत से अध्यक्ष माया सिन्चुरी ,सेंट्रल पाडम ग्राम पंचायत समिति से अध्यक्ष लाछी माया छेत्री ,पश्चिम पांडम ग्राम पंचायत समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह राइ , एस डी एफ़ के प्रचार प्रसार सचिव कृष्ण खरेल ,जिला स्तरीय मोर्चा संयोजिका अंबिका पोखरेल ,उप संयोजिका सुजाता प्रधान, चुनावी स्तरीय अध्यक्ष ओम अधिकारी ,संयोजक राजेन गुरूंग, विद्यार्थी मोर्चा केंद्रीय समिति सचिव मोहन खतिवडा ,उपसंयोजक सुश्री रजनी प्रधान समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। विद्यार्थी मोर्चा महासचिव कविता सुब्बा ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थी मोर्चा गठन के मूल उद्देश्यों को सामने रखा। सिक्किम के भविष्य निर्माण में विद्यार्थी वर्ग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इसलिये सभी विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारियों को समझनी चाहिए। विद्यार्थी मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक वेश राज अधिकारी ने सिक्किम निर्माण में विद्यार्थी समूह को महत्वपूर्ण सुझाव दिया। इसके अलावा आगामी 4 मार्च को पार्टी के 25वें स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित होने की जानकारी दी गई। विद्यार्थी मोर्चा के कार्यकारिणी समिति के सदस्य टाशी ग्यात्सो भूटिया द्वारा संचालित कार्यक्रम में विद्यार्थी मोर्चा के पश्चिम पाडम से ब्लॉक व वार्ड लेवल संयोजक और उप संयोजक का चयन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.