महकमा शासक द्वारा राहत सामग्री वितरित
जागरण संवाददाता,कर्सियाग : कर्सियाग महकमा शासक देवाशीश चट्टोपाध्याय ने विशेष कार्यक्रम के दौरान स
By Edited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 11:17 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 11:17 PM (IST)
जागरण संवाददाता,कर्सियाग :
कर्सियाग महकमा शासक देवाशीश चट्टोपाध्याय ने विशेष कार्यक्रम के दौरान स्वयं घर - घर जाकर नया बस्ती (हरिजन बस्ती) क्षेत्र के 78 लोगों को राहत सामग्री प्रदान की। उन्होंने प्रत्येक परिवार को कंबल, साड़ी , लुंगी, सलवार - कमीज व बच्चों के कपड़े आदि प्रदान किए। जानकारी अनुसार महकमा शासक ने कार्यक्रम को गोपनीय रखा था। महकमा शासक द्वारा किये गये कार्य को महकमा शासक कार्यालय के इतिहास में प्रथम बताते हुए आम लोगों व कर्मचारियों द्वारा महकमा शासक की सराहना की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें