तीज की तैयारी में जुटी महिलाएं
सिलीगुड़ी : हरतालिका तीज चार सिंतबर को मनाई जाएगी। इस त्योहार की तैयारी में महिलाएं जुट गई है। तीज को
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 07:59 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 07:59 PM (IST)
सिलीगुड़ी : हरतालिका तीज चार सिंतबर को मनाई जाएगी। इस त्योहार की तैयारी में महिलाएं जुट गई है। तीज को लेकर खरीदारी भी शुरू कर दी गई है। महिलाओं का कहना है कि इस अवसर पर सजने-संवरने से कैसे चूक सकते हैं। ऐसे में गहने, कपड़े इत्यादि की खरीदारी शुरू हो गई हैं। परिवार की महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही है। ताकि तीज पर वे किसी से कम नजर नहीं आए। पंडित धु्रव उपाध्याय के सानिध्य में कथा की जाएगी। वहां पर महिलाओं के द्वारा कथा के उपरांत गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। शहर के अन्य मंदिरों में भी सामूहिक कथा आयोजित की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें