भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस
संजय 13 सिलीगुड़ी : भाजपा ने सिलीगुड़ी के सभी मंडलों व वार्डो में गुरुवार को राष्ट्रवादी ¨चतक डा.श्
संजय 13
सिलीगुड़ी : भाजपा ने सिलीगुड़ी के सभी मंडलों व वार्डो में गुरुवार को राष्ट्रवादी ¨चतक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनको श्रद्धाजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहर के मंडल एक में चंपासारी मोड़, मंडल दो डाबग्राम शौर्या पार्क के निकट, मंडल तीन पार्टी कार्यालय वार्ड नंबर 37, रविंद्र मोड़, नक्सलबाड़ी बाजार, शिव मंदिर रेल गेट, फांसीदेवा जलास व घोषपुकुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंघल ने कहा कि डा. मुखर्जी ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद तत्कालीन नेहरू सरकार की मुस्लिम तुष्टिकरण नीति के कारण भारत की राष्ट्रीयता एवं सभ्यता को बचाने के लिए राजनीति में कदम रखा। सरकार के दो विधान दो निशान का विरोध किया। नेहरु मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की। लेकिन 23 जून 1953 को जम्मू कश्मीर में उनकी हत्या करवा दी गई। जो अब भी रहस्य बना हुआ है। अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि डा.मुखर्जी द्वारा संजोया गया सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। जिसका उदाहरण पूरे विश्च में भारतीय योग है, जिसको विश्व योग दिवस के रूप में 21 जून को मनाते हैं।