छह अगस्त को दार्जिलिंग आएंगी दीदी
संवाद सूत्र, दार्जिलिंग : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छह अगस्त को दार्जिलिंग आएंगी। एक मुख्यमंत्री के
संवाद सूत्र, दार्जिलिंग : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छह अगस्त को दार्जिलिंग आएंगी। एक मुख्यमंत्री के तौर पर उनका आगमन हो रहा है। इसलिए लोग उनका स्वागत करें। राज्य सरकार के साथ बहुत रार-तकरार हो गई। अब पर्वतीय क्षेत्र के हित में मिलकर काम करना है। उक्त उद्गार जीटीए प्रमुख विमल गुरुंग ने गोरखा रंगमंच भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने लोगों से उनका विरोध न करने की अपील की व कहा कि सुकना से पहाड़ तक लोग तृकां का झंडा लगाएं। साथ ही पहाड़ की जनता को अपने घरों पर अनिवार्य रूप से गोजमुमो का झंडा लगाने को कहा। जीटीए सभासदों को स्वागत में जुटने का निर्देश देते हुए प्रमुख ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के सपने बड़े हैं। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कुछ न कुछ जरूर देंगी। इस दौरान स्वयं के नई दिल्ली में रहने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दे दी है। लोग उनकी सभाओं में जाएं। विमल ने कहा कि वे नई दिल्ली की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भूस्खलन से हुई क्षति की रिपोर्ट सौंपने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करेंगे।