'पहाड़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार'
जागरण संवाददाता, कर्सियांग : तृकां के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्र एवं यहां के निवासियों
जागरण संवाददाता, कर्सियांग : तृकां के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्र एवं यहां के निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस सरकार में ईमानदारी नाम की चीज नहीं है। उक्त उद्गार भाजपा के जनसंपर्क महा अभियान के दार्जिलिंग जिला प्रमुख मनोज देवान ने व्यक्त किए। वे रविवार को स्थानीय मारवाड़ी पुस्तकालय भवन में अभियान के तहत आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने राज्य सरकार पर पर्वतीय क्षेत्र में संचालित विकास कार्यो में अडंगा लगाने का आरोप लगाया व कहा कि एक तो सरकार पहाड़ के विकास को कुछ कर नहीं रही। दूसरे जो हो भी रहा है उसे भी बाधाएं उत्पन्न कर रोकने का प्रयास कर रही है। देवान ने चिटफंड का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें व्यापक पैमाने पर लोगों की गाढ़ी कमाई ठगों ने डकारी है। इसके समाधान को भाजपा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राजनैतिक स्तर से इसका समाधान होगा। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर जनांदोलन करने से भी पीछे नहीं हटने का ऐलान किया व इसके लिए चिटफंड के शिकार लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया।