युद्ध स्तर पर हो रही राष्ट्रीय राजमार्ग-10 की सफाई
संवाद सूत्र, कालिम्पोंग : लगभग 10 दिन से भूस्खलन के कारण निरंतर अवरुद्ध होते रहे राष्ट्रीय राजमार
संवाद सूत्र, कालिम्पोंग : लगभग 10 दिन से भूस्खलन के कारण निरंतर अवरुद्ध होते रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर शुक्रवार से वाहनों का आवागमन शुरू हो सकता है। मार्ग से मलबा एवं मलबे में दबी 300 एक्स हाइड्रिल मशीन को निकाले जाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ग्रेफ के पायोनियर रात के अंधेरे में भी जान जोखिम में डालकर जेनरेटर के सहारे उक्त अभियान में जुटे हुए हैं।
इस संबंध में ग्रेफ के कमांडर सुरेश गुप्त ने बताया कि यदि मौसम ने साथ दिया तो सिक्किम एवं कालिम्पोंग की जीवन रेखा कहे जाने वाले उक्त मार्ग पर संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मशीन के एक भाग से मलबा हटाकर उसे खोलने में दोपहर तक ही सफलता मिल गई थी। सूत्रों की माने तो मशीन को रास्ते से हटाए जाने के बाद एकतरफा ट्रैफिक शुरू हो सकता है। बताया जाता है कि 29 माइल में तीस्ता नदी में समाई सड़क के पास दीवार बनाने का कार्य भी ग्रेफ ने शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि उक्त इलाका एनएचपीसी के परियोजना क्षेत्र में आता है। इसके बावजूद उक्त मार्ग को साफ करारकर आवागमन बनाए रखने की जिम्मेदारी ग्रेफ ने उठा रखी है।