तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रवीण-विजय को प्रथम स्थान
संवाद सूत्र, कालिम्पोंग : क्षेत्र के महाकाल डाडा में संपन्न पांचवी स्व. अमृत खालिंग स्मारक तीरंदाजी
संवाद सूत्र, कालिम्पोंग : क्षेत्र के महाकाल डाडा में संपन्न पांचवी स्व. अमृत खालिंग स्मारक तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रवीण व विजय राई की जोड़ी ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। किराति खम्बू राई सांस्कृतिक संस्थान महाकाल डाडा व सौरेनी शाखा द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित उक्त प्रतियोगिता में 33 दलों के 66 धनुर्धरों ने सहभागिता की थी। 11 चरण के मुकाबलों के बाद प्रवीण-विजय की जोड़ी को विजेता घोषित किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर विकराज राई एवं रवीन राई व तीसरे स्थान पर यूडेन राई एवं सचिन राई की जोड़ी रही। अतिथियों ने विजयी टीम को ट्रॉफी एवं नकद ईनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सबसे छोटे खिलाड़ी सागर राई को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि किराति खम्बू राई सांस्कृतिक संस्थान की सचिव विनीता खम्बू राई समेत प्रताप सिंह राई, पी राई, अरुण प्रकाश राई, विनेश खम्बू, मनोज राई, संदीप कुलूंग आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता शंखमणि राई व अतिथियों का स्वागत पारस राई ने किया।