ढाई लाख की चरस के साथ युवक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : एनजेपी इलाके साउथ कालोनी से शनिवार की रात पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 09:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : एनजेपी इलाके साउथ कालोनी से शनिवार की रात पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, तथा उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई। बरामद चरस की कीमत ढाई लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार युवक मालदा के बुलबुल चंडी का रहने वाला बताया गया है, जो सिलीगुड़ी में चरस को बेचने की फिराक में था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें