पेयजल संकट हल को नगरप्रमुख से गुहार
कालिम्पोंग : शहर में पेयजल की किल्लत के स्थाई हल के लिए शुक्रवार को एक प्रतिनिधिदल ने नगर प्रमुख गंग
कालिम्पोंग : शहर में पेयजल की किल्लत के स्थाई हल के लिए शुक्रवार को एक प्रतिनिधिदल ने नगर प्रमुख गंगामाया गुरुंग से भेंट की। इस रोज कालिम्पोंग संरक्षण समिति और दुख निवारक सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिनिधियों ने नगर प्रमुख से भेंट कर संकट को लेकर उन्हें अपनी चिंता जाहिर की। प्रतिनिधियों ने नगर प्रमुख से मांग की कि इस समस्या के स्थाई हल के लिए प्रतिनिधियों के साथ नगर प्रमुख बैठक बुलाएं। प्रतिनिधियों के एक प्रमुख सदस्य उदय कुमाइ ने कहा कि कालिम्पोंग में पेयजल की समस्या अरसा पुरानी है। इसके स्थाई हल के लिए नगरपालिका की ओर से ठोस पहल की जरुरत है। उन्होंने कहा कि यदि सभी संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाए तो संकट का स्थाई हल निकल सकता है। यह कोई असंभव नहीं है।