धूमधाम से की गई गोवर्धन पूजा
राजेश एक जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: शहर में धूमधाम से गोवर्धन पूजा की गई। घर के आंगन में गोबर से
राजेश एक
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: शहर में धूमधाम से गोवर्धन पूजा की गई। घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन को बनाया गया। वहां पर लोक गीत गाते हुए महिलाओं ने पूजा-अर्चना की । इस अवसर पर लोक गीतों की गूंज दूर दूर तक सुनाई पड़ रही थी। जहां पर महिलाओं ने लोक गीत गाए वहीं सुहाग के दीर्घायु की कामना भी की। सुहाग की वस्तुओं को रख गोवर्धन पूजा की गई। वहीं बहनों ने भाई की लंबी उम्र की कामना की। सारे दिन परिवारों में चहल-पहल रही। बिहारी समुदाय के द्वारा गोवर्धन पूजा का पालन विशेष तौर पर किया गया। महिलाओं ने बताया कि गोवर्धन पूजा करने पर परिवार शांति का वास होता है। जहां पत्नी अपने पति के लिए उक्त पूजा करती है वहीं बहनें भाई की सलामती की कामना करती है। वहीं मारवाड़ी और अन्य समुदाय के द्वारा शुक्रवार को इस विधि का पालन किया गया था। इसके लिए श्याम मंदिरों सहित अन्य मंदिरों में अन्नकूट पूजा की गई।