नक्सलियों का बंद आज, प्रशासन चौकस
By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 10:21 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 10:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नक्सली संगठन के आह्वान पर सोमवार को होने वाले 12 घंटे के उत्तर बंगाल बंद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। महकमा के खोरीबाड़ी, बतासी,अधिकारी, नक्सलबाड़ी, बागडोगरा, फांसीदेवा, सिलीगुड़ी तथा भक्तिनगर इलाकों में पुलिस को सतर्क किया गया है।
जानकारी के अनुसार भाकपा माले के महादेव गुट द्वारा बंद का आह्वान प्रतिवर्ष किया जाता है। शहर के अलावा पूरे महकमा में इस गुट के द्वारा पोस्टर चस्पा किए गए हैं। नक्सल आंदोलन के जनक चारु मजुमदार की जेल में मृत्यु हो गई थी। नक्सली उनकी मृत्यु के दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें