सीएम के आदेश के पर दिव्यांग परिवार के घर पहुंचे एडीएम
- अतिरिक्त जिलाधिकारी व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने परिवारवालों से की बात - अधिकारियों ने दिया हर प
- अतिरिक्त जिलाधिकारी व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने परिवारवालों से की बात
- अधिकारियों ने दिया हर प्रकार की सहायता का आश्वासन
संवादसूत्र, बालुरघाट : उत्तर बंग उन्नयन मंत्री बच्चू हांसदा द्वारा सहायता के लिए फोन करने पर पीड़ित दिव्यांग परिवार को धमकाने एवं विभिन्न समाचार पत्रों में इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद मानो राज्य के प्रशासनिक माहौल में खलबली मच गई। इसे लेकर मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही शनिवार को आनन-फानन में तीन सरकारी गाड़ी डांगा ग्राम पंचायत के बदलपुर गांव में पीड़ित दिव्यांग परिवार के घर हाजिर हुए। उनमें अतिरिक्त जिलाधिकारी अमलकांति राय, अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी षष्ठी भूषण कुण्डू व जिला सूचना व सांस्कृतिक अधिकारी शान्तनु चक्रवर्ती उपस्थित हुए।
इस बीच अधिकारियों ने मीना मंडल व चंचल मंडल की दोनों पुत्र व पुत्री राजू व मामनि से मुलाकात की। काफी देर तक उनलोगों ने बच्चों की चिकित्सा रिपोर्ट संग्रह सहित परिवार की आर्थिक समस्या के बारे में पूरी जानकारी मिली। अपने घर एक साथ इतने अधिकारियों को देखकर मीना मंडल व चंचल मंडल घबरा गई। गांव के लोगों की भी भीड़ जमा होने लगी। अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर उन्हें सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
पीड़ित दिव्यांग परिवार के घर में अतिरिक्त जिलाधिकारी अमल कांति राय ने कहा कि वे सभी मुख्यमंत्री के आदेश पर यहां पर आए है। उनलोगों को सभी प्रकार की मदद की जाएगी। चिकित्सा संबंधित विषय को लेकर उन्होंने अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को साथ लेकर आए है। वे प्राथमिक रूप से इसे देख रहे है। अगले सप्ताह सोम से बुधवार के बीच इस घर में मेडिकल बोर्ड बैठाया जाएगा। उसके बाद इन बच्चों की चिकित्सा कैसी होगी, इस पर विचार होगा। अगर जिले में इलाज की व्यवस्था न होने से राज्य में ले जाया जाएगा। वहां पर राजू मामनि का इलाज होगा। वही आर्थिक रूप से तंग उनलोगों को दो समय पर पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी षष्ठी भूषण कुण्डू ने कहा कि ये 70 फीसदी दिव्यांग है। इसे 90-100 से फीसदी करने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
वही दूसरी ओर उत्तर बंग उन्नयन मंत्री बच्चू हांसदा ने कहा कि उनके खिलाफ धमकी देने का जो भी आरोप है वह गलत है। फोन में उनसे कुछ सहायता करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा था कि वे लोग बीडीओ से संपर्क करें।