बालुरघाट में विश्व विद्यालय बनाने को मुख्यमंत्री को पत्र
संवाद सहयोगी, बालुरघाट : बालुरघाट के आरएसपी विधायक व पूर्व मंत्री विश्वनाथ चौधरी ने बालुरघाट में एक
संवाद सहयोगी, बालुरघाट : बालुरघाट के आरएसपी विधायक व पूर्व मंत्री विश्वनाथ चौधरी ने बालुरघाट में एक विश्व विद्यालय बनाने के आवेदन को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र दिया है। दक्षिण दिनाजपुर जिले के सदर इलाका है बालुरघाट। जिले में दस डिग्री कॉलेज कई सरकारी बीएड एवं एक लॉ कॉलेज है। इन सभी कॉलेज मालदा गौड़ बंग विश्व विद्यालय के अंतर्गत आता है। अन्य जिलों में मौजूद इस विश्व विद्यालय से दक्षिण दिनाजपुर के कॉलेजों के संचालन में प्राय: ही कई समस्याएं सामने आती है। बेहतर ढांचे वाले जिलों में इसबीच विश्व विद्यालय स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तत्पर हुई हैं। उत्तर दिनाजपुर जिले में भी एक विश्व विद्यालय है। दक्षिण दिनाजपुर में मजबूत ढांचे के कारण यहां भी शिक्षा हलकों से विश्व विद्यालय की मांग उठने लगी है। बालुरघाट के विधायक व पूर्व मंत्री विश्वनाथ चौधरी ने इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आवेदन किया। हाल ही में उन्होंने नवान्न में पत्र भेजा है। जहां विश्व विद्यालय की आवश्यकता पर उन्होंने प्रकाश डाला है। विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि भारत में 560 पिछड़े जिलों में दक्षिण दिनाजपुर का रैंक 256 है। यहां काफी संख्या में पिछड़े लोग रहते हैं, लेकिन उच्च शिक्षा के लिए इस जिले के निर्धन छात्र-छात्राओं को अन्य राज्य व जिले पर निर्भर रहना पड़ता है। हाल ही में राज्य सरकार ने प्रत्येक जिले में एक-एक विश्व विद्यालय स्थापित करने की पहल की है, लेकिन इस जिले में ऐसा कोई प्रयास नहीं देखा जा रहा है, जबकि उत्तर बंग के कूचबिहार से शुरू कर दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मालदा यहां तक कि उत्तर दिनाजपुर में एक-एक विश्व विद्यालय है।