गुटीय संघर्ष मामले में आठ लोगों को नहीं मिली जमानत
संवादसूत्र, बालुरघाट : माकपा नेताओं के दल-बदल को केन्द्र करके तृकां के गुटीय संघर्ष में गिरफ्तार आठ
संवादसूत्र, बालुरघाट : माकपा नेताओं के दल-बदल को केन्द्र करके तृकां के गुटीय संघर्ष में गिरफ्तार आठ लोगों को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने उनलोगों की जमानत नामंजूर कर दी। शनिवरा रात को कुमारगंज थाना के दिउर इलाके में तृकां के दो गुटों के बीच आपसी संघर्ष में 30 तृकां समर्थक घायल हो गए। जिसमें चार समर्थक अस्पताल में चिकित्साधीन है।
तृकां दलीय सूत्रों के अनुसार पार्टी के स्थापना दिवस के साथ-साथ अन्य दलों से नेता तृकां में शामिल होने को लेकर पश्चिम दिउर में इलाके स्कूल मैदान में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्थानीय कुमारगंज विधानसभा के विधायक तथा ब्लाक अध्यक्ष तोराफ हुसैन मंडल के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था। जहां पर माकपा नेता गोलाम मुरतुजा सहित अन्य कई लोग तृकां में शामिल होने जा रहे थे। विधायक आने से पहले तृणमूल कांग्रेस के दूसरे गुट ने मंच पर हमला कर दिया। लोहे के रॉड व लाठी एवं पत्थर से हमला किया गया। जिसका नेतृत्व विधायक के विरोधी नेता व दक्षिण दिनाजपुर जिले के तृणमूल कांग्रेस किसान खेत मजदूर के अध्यक्ष मफिजद्दिन मित्रा कर रहे थे। वे खड़े होकर पूरी घटना को अंजाम दिया। जिसमें 30 लोग घायल हो गए। इसके बाद घटना की खबर मिलते ही कुमारग्राम व बालुरघाट थाना से काफी मात्रा में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और परिस्थिति को नियंत्रित किया। रविवार सुबह तक पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद उनलोगों को दक्षिण दिनाजपुर अदालत में पेश किया गया। जहां पर उनकी जमानत नामंजूर हो गई और उन्हें 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेज दिया गया।
कुमारगंज के विधायक व ब्लाक अध्यक्ष तोराफ हुसैन मंडल ने कहा कि कार्यक्रम चलने के दौरान अचानक कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। कार्यक्रम के मंच को तोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। दोषियों को सख्त सजा मिले। वही हमले की घटना की बात को दक्षिण दिनाजपुर जिले तृणमूल कांग्रेस किसान खेत मजदूर संगठन के अध्यक्ष मफिजउद्दिन मियां ने अस्वीकार किया है। इलाके में पार्टी का कार्यक्रम था उन्हें मालूम नहीं था। स्थानीय तृकां कर्मी इसका जबाव मांगने गए थे।