मांगों को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, बालुरघाट : पश्चिम बंग में गणतंत्र के खतरे में होने का दावा करते हुए भाजपा ने दक्षिण दि
संवाद सहयोगी, बालुरघाट : पश्चिम बंग में गणतंत्र के खतरे में होने का दावा करते हुए भाजपा ने दक्षिण दिनाजपुर के कई ब्लॉकों में विरोध प्रदर्शन व घेराव किया। बुधवार को जिले के 8 ब्लॉक कार्यालयों में अलग-अलग से यह आंदोलन किया गया। सदर बालुरघाट में बुधवार दोपहर को इस कार्यक्रम में शामिल हुए करीब पांच हजार कार्यकर्ता व समर्थक। जिसका नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष शुभेंदु सरकार, जिला नेता बापी सरकार सहित अन्य जिला नेतागण ने दिया। दोपहर करीब ढाई बजे जिला कार्यालय से एक विशाल जुलूस निकालकर पॉवर हाउस होते हुए आंदोलनकारी ब्लॉक कार्यालय में पहुंचे। इसे लेकर तनाव दिखाई दिया। इसबीच अपनी मांगों को प्रखंड अधिकारी कौशिक चट्टोपाध्याय को पेश किया। लंबे समय तक घेराव करने के बाद पास के मंच में आंदोलनकारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष शुभेंदु सरकार ने बताया कि बंगाल का गणतंत्र खतरे में है। मां-बहनों की सम्मान की रक्षा, गरीबों की हितों की रक्षा की मांग पर आंदोलन किया गया।
फोटो