बालुरघाट में भागवत कथा का शुभारंभ आज
संवाद सहयोगी, बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर जिले के मुख्य शहर बालुरघाट में शनिवार यानी 26 नवंबर से हाईस
संवाद सहयोगी, बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर जिले के मुख्य शहर बालुरघाट में शनिवार यानी 26 नवंबर से हाईस्कूल मैदान में सात दिवसीय भागवत पाठ का शुभारंभ होगा। जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक चित्रलेखा जी भागवत पाठ का शुभारंभ करेंगी। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन बालुरघाट के मारवाड़ी समाज के सभी लोगों ने मिलकर किया है। जिसमें श्रीश्री राधाकृष्ण चैरिटबल ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही गौ कथा महिला समिति इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसमें पवन गोएंका, भोला अग्रवाल, विजय अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल व महिलाओं की ओर से उर्मिला अग्रवाल व रानी अग्रवाल के करीब दो वर्षो के प्रयास से बालुरघाट में भागवत पाठ का आयोजन होने जा रहा है। उर्मिला अग्रवाल ने बताया कि गाय माता की सेवा में ही भागवत का सार छिपा है। इसलिए बालुरघाट में भागवत पाठ कराने की इच्छा थी। समाज सेवी पवन गोएंका ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से व्यक्ति के विचार बदलते हैं। भोला अग्रवाल ने बताया कि भागवत पाठ के लिए पूरी टीम पहुंच चुकी है। तैयारी करीब करीब हो चुकी है। जिले से नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी भक्तगण आएंगे। भागवत पाठ का आयोजन की पूरी सूची शनिवार को कलश यात्रा व श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ रविवार को प्रथम स्कंध व 24 अवतार भगवान के सोमवार को प्रहलाद कथा, मंगलवार को कृष्ण जन्म, बुधवार को कृष्ण बाल लीला, गुरुवार को रुक्मनी विवाह, शुक्रवार को सुदामा चरित्र व शनिवार को महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हो जाएगा।