बालुरघाट में डेंगू से एक की मौत
संवाद सहयोगी, बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर में डेंगू के मरीज की मौत का पहली घटना शुक्रवार को सामने आई।
संवाद सहयोगी, बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर में डेंगू के मरीज की मौत का पहली घटना शुक्रवार को सामने आई। ज्ञात हो कि मृतक का नाम अशोक सरकार है। वह जिले के बालुरघाट प्रखंड के अंतर्गत चकभृगु ग्राम पंचायत के महंत पाड़ा का निवासी था। शुक्रवार तड़के बालुरघाट अस्पताल में इलाजरत हालत मे ंउसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार व गांव में रोष फैल गया है। मृतक का परिजन अनूप सरकार ने बताया कि पिछले पांच दिनों से किसान अशोक सरकार बुखार से त्रस्त थे। आम इलाज से बुखार कम नहीं होने पर जिला अस्पताल में चिकित्सक सुकांत मान्ना के पास ले गये। चिकित्सक के निर्देश से बीते 11 अक्टूबर को रक्त की जांच की गई जिसमें डेंगू के लक्षण मिले। इसे बाद दूसरे चरण में फिर से रक्त की जांच की गई जिसमें डेंगू पॉजीटिव पाया गया। तुरंत गुरुवार को मरीज को बालुरघाट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आखिरकार शुक्रवार तड़के अशोक सरकार की मौत हो गई। मृतक का परिजन सांत्वना मंडल ने बताया कि चारोंतरफ डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे लेकर प्रशासन भी उदासीन है मच्छरों के निधन के लिए कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचे। जिला स्वास्थ्य विभाग के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अशोक विश्वास ने बताया कि यह व्यक्ति डेंगू के शाक सिंड्रोम से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। हालांकि डेंगू से मुकाबला करने के लिए जिले के प्रत्येक प्रखंड के सभी इलाकों में स्वास्थ्य विभाग कई कार्यक्रम शुरू किया है। इस इलाके में भी जिला स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत डेंगू प्रतिरोध वाहिनी काम कर रहा है। प्रत्येक इलाके में नजर रखी जा रही है।