महिला की अस्वभाविक मौत को लेकर तनाव
संवादसूत्र, दिनहाटा : दिनहाटा के सीमावर्ती ग्राम में महिला की अस्वभाविक मौत को लेकर तनाव की स्थिति उ
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 07:04 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 07:04 PM (IST)
संवादसूत्र, दिनहाटा : दिनहाटा के सीमावर्ती ग्राम में महिला की अस्वभाविक मौत को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई। यह घटना शनिवार को दिनहाटा-1 नंबर ब्लाक के सीमांत ग्राम के गीतालदह के खारीजा गीतालदह में घटी। मृतक महिला का नाम विलू बाला विश्वास (30) बताया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल देखा गया। इस दिन सुबह में महिला ने अपने सुसराल में ही इस घटना को अंजाम दिया। महिला का पति बाहर दूसरे राज्य में काम करता है। महिला के पिता की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले अत्याचार करते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें