अग्निकांड में जले दो मकान
संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : मेखलगंज ब्लाक के चेंगड़ाबांधा में आग लगने से दो मकान जलकर राख हो गया। सूत्
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 06:40 PM (IST)
संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : मेखलगंज ब्लाक के चेंगड़ाबांधा में आग लगने से दो मकान जलकर राख हो गया। सूत्रों के मुताबिक शनिवार सुबह को चेंगड़ाबांधा गांव के निवासी पेशे से दिहाड़ी मजदूर प्यारी बर्मन के घर में अचानक आग लगी। यह देखकर पड़ोसियों ने दमकल को खबर दी। सूचना मिलने पर मेखलीगंज दमकल की दो इंजन लेकर आग को नियंत्रण में लाई। ज्ञातव्य है कि इस अग्निकांड में दिहाड़ी मजदूर के घर के सामान , दस्तावेज व नकद जलकर राख हो गए। प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि बिजली के शॅट सक्रिट से यह घटना हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें