उपचुनाव उपलक्ष्य, लोकसभा चुनाव होगा तृकां का मुख्य लक्ष्य : सुब्रत
-पार्टी में उदंडता करने वालों के लिए कोई जगह नहीं संवाद सहयोगी, कूचबिहार : 2019 के लोकसभा चुनाव क
-पार्टी में उदंडता करने वालों के लिए कोई जगह नहीं
संवाद सहयोगी, कूचबिहार : 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही तृकां राज्य में दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी। गुरुवार को स्थानीय रवींद्रभवन मंच में आयोजित कार्यकर्ताओं की सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुब्रत बक्सी ने ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि कभी केंद्र में कांग्रेस की सीटों की संख्या 414 थी। आज इनके केवल 44 सांसद हैं। कभी संसद में भाजपा के प्रतिनिधि थे केवल दो आज 282 सांसद हैं। 2004 में लोकसभा में तृकां की एक मात्र सांसद थीं ममता बनर्जी। 2009 में 19 एवं 2014 में संसद में 34 तृकां सदस्य हैं। सुब्रत बक्सी ने बताया कि कौन जानता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में संसद में तृकां के सदस्यों की संख्या 302 नहीं होगी? पुरी के रथ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 2019 में ममता का रथ जनता ही खींचकर दिल्ली पहुंचा देगी। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं को सतर्क करते हुए सुब्रत बक्सी ने बताया कि पार्टी में उदंडता करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। राज्य में नगरपालिका व नगर उन्नयन मंत्री फिरहाद हाकिम कूचबिहार आने वाले थे, लेकिन वह नहीं आए। सुब्रत बक्सी के साथ थे पर्यटन मंत्री गौतम देव, आदिवासी उन्नयन मंत्री जेम्स कुजूर व वरिष्ठ नेता प्रसेनजीत बर्मन, जिले के दो मंत्री विनय कृष्ण बर्मन व रवींद्रनाथ घोष। इसके अलावा उदयन गुहा, हितेन बर्मन, फजल करीम मियां, जगदीश बर्मा बसुनिया, अर्घ्य राय प्रधान, मिहिर गोस्वामी प्रमुख सभा में विधायक उपस्थित थे। सभा के बाद वह कोर कमेटी के सदस्यों को लेकर एक बैठक की। इसके बाद शाम को वह कोलकाता के लिए रवाना हो गये।
जिले के सभी विधायक व मंत्रियों ने सभा में आश्वासन दिया कि पांच माह पहले वे जहां-जहां से जितने वोटों से विजयी हुए हैं उसकी तुलना में दुगना वोटों से इसबार विजयी होंगे पार्थ प्रतिम घोष। हितेन बर्मन ने बताया कि विधान सभा में भाजपा के वोटों में इजाफा हुआ है। जीसीपीए का हथियार बनाते हुए भाजपा ने नया रूप धारण किया है। दार्जिलिंग में बिमल गुरूंग असम में बोरोलैंड के दावेदारों को मदद दे रहे हैं। विधायक फजल करीम मियां ने बताया कि वामो व कांग्रेस विधान सभा चुनाव में गठजोड़ बनाकर अब भ्रमित हो चुकी है।
सुब्रत बक्सी ने बताया कि केंद्र में सत्ताधारियों के संचालन में बंगाल को कलंकित करने का प्रयास चल रहा है। 2018 में पंचायत चुनाव व इसके दूसरे वर्ष लोकसभा चुनाव है। दो लोकसभा सीट पर उपचुनाव की ओर पूरे देश की नजर है।