Move to Jagran APP

नवभारत निर्माण के लिए सशक्त भागीदारी की आवश्यकता

आसनसोल:भारतीय जनता पार्टी व भाजयुमो आसनसोल मंडल एक व दो की ओर से संयुक्त रूप से सोमवार को अ

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 03:01 AM (IST)
नवभारत निर्माण के लिए सशक्त भागीदारी की आवश्यकता
नवभारत निर्माण के लिए सशक्त भागीदारी की आवश्यकता

आसनसोल:भारतीय जनता पार्टी व भाजयुमो आसनसोल मंडल एक व दो की ओर से संयुक्त रूप से सोमवार को अखंड भारत का नारा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। दुर्गा मंदिर से निकाली गई तिरंगा यात्रा जीटी रोड होते हुए गोपालपुर पहुंचकर संपन्न हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन मोहन चौबे ने कहा कि नवभारत निर्माण के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। सभी देशवासियों को एकसूत्र में बांधने के लिए यह तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। आजादी के 70 साल पूरे हो चुके हैं। एक नये भारत निर्माण के लिए सभी देशवासियों की सशक्त भागीदारी की आवश्यकता है। यही संदेश इस यात्रा के माध्यम से दिया जा रहा है। ताकि सभी मिल कर देश की तरक्की में भागीदार बनें। देश की एकता व अखंडता को बनाये रखें। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश उर्फ बंटी तिवारी, महासचिव सुदीप चौधरी, हेमन्त ¨सह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान, सुभाष चंद्र दास, गोपाल नाथ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.