वार्ड सुरक्षित होने से बढ़ेंगी मुश्किलें
दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम के वर्तमान बोर्ड की मियाद मई में समाप्त हो रहा है यानी दो माह बाद चुन
दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम के वर्तमान बोर्ड की मियाद मई में समाप्त हो रहा है यानी दो माह बाद चुनाव होगा। प्रशासन की ओर से धीमा रफ्तार से ही सही मगर चुनाव की तैयारी चल रही है। इस बार के चुनाव में कई वार्ड विभिन्न जातियों या महिलाओं के लिए सुरक्षित हो सकती है। इस सूचना से संबंधित वार्ड पार्षदों की नींद उड़ी है। ऐसे में उन्हें टिकट नहीं मिलने का डर सता रहा है। दूसरी तरफ कुछ वर्तमान पार्षद दूसरे वार्ड से खड़ा होने की तैयारी में भी है।
जो भी हो पर चुनाव की तैयारी में राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए हैं। विशेषकर तृकां के लिए यह चुनाव काफी प्रतिष्ठा का चुनाव होने की उम्मीद है। पिछले विधानसभा चुनाव में दुर्गापुर की दोनों सीटों पर तृकां को करारी हार मिली थी। अधिकांश वार्डों में तृकां विरोधियों से पिछड़ गई थी। नतीजतन इस बार रिजल्ट अच्छा हो इसके लिए तृकां उच्च नेतृत्व भी ध्यान दे रहा है। कुछ दिन पहले दल के पर्यवेक्षक सह मंत्री अरूप विश्वास ने भी इस मसले पर बैठक की थी। तृकां समर्थकों से जनता के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। माकपा व कांग्रेस भी पूरी तरह तैयारी में जुटी हुई है। हालांकि दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे या अपने दम पर इसका भी फैसला नहीं हो पाया है।
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो इस बार शहर के 43 वार्ड में 1,28,34,37,39 नंबर अनुसूचित जाति व 33 नंबर वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित होने की उम्मीद है। शहर के 3,6,9,12,15,18,21,24,27,31,38 और 42 नंबर वार्ड महिलाओं के लिए सुरक्षित होगा। इस बार दुर्गापुर नगर निगम का इलाका बढ़ने की उम्मीद भी की जा रही है। कई वार्ड सुरक्षित होने से तृकां के मौजूदगी पार्षदों की नींद उड़ी है। इसमें 6 नंबर वार्ड से वर्तमान उपमेयर अमिताभ बनर्जी पार्षद है। उस वार्ड को इस बार महिला के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। 35 नंबर वार्ड से मेयर परिषद प्रभात चटर्जी पार्षद है। उस वार्ड को अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित किया गया। अमिताभ बनर्जी ने कहा कि दल जहां मुझे भेजेगा, वहां जाने के लिए तैयार हूं।