Move to Jagran APP

लीड : पूर्व मेयर के वार्ड में पत्नी की प्रतिष्ठा दांव पर

दुर्गापुर : नगर निगम चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपना जोर आजमा रहे हैं। 43 वार्डों में एक मह

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Aug 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2017 03:00 AM (IST)
लीड : पूर्व मेयर के वार्ड में पत्नी की प्रतिष्ठा दांव पर
लीड : पूर्व मेयर के वार्ड में पत्नी की प्रतिष्ठा दांव पर

दुर्गापुर : नगर निगम चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपना जोर आजमा रहे हैं। 43 वार्डों में एक महत्वपूर्ण वार्ड 22 नंबर है। जहां से इस बार पूर्व मेयर की पत्नी अनंदिता मुखर्जी पर तृकां ने दांव लगाया है। इस कारण यह सीट तृकां के लिए प्रतिष्ठा की सीट गई है। वहीं दुर्गापुर शहर का 23 नंबर वार्ड में तृकां के समक्ष पहली बार घास फूल खिलाने की चुनौती है। क्योंकि अब तक के निगम चुनाव में 23 नंबर वार्ड में कभी माकपा के अलावा अन्य किसी दल को जीत नहीं मिली है। दोनों वार्डो में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है।

loksabha election banner

वार्ड संख्या 22 भी माकपा का गढ़ माना जाता था। लेकिन वर्ष 2012 के निगम चुनाव में पहली बार माकपा को हार मिली थी। इस वार्ड से जीत हासिल कर पूर्व विधायक अपूर्व मुखर्जी मेयर भी बने थे। उन्होंने माकपा प्रत्याशी शुभाशीष माइती को 1400 से अधिक मतों से पराजित किया। जबकि वर्ष 2007 में इस वार्ड से माकपा प्रत्याशी प्रभात कुमार चटर्जी ने तृकां प्रत्याशी निरोद वरण विश्वास को तीन हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। लेकिन गत विधानसभा चुनाव में इस वार्ड से तृकां पिछड़ गई थी। इस बार भी माकपा ने शुभाशीष माइती को ही मैदान में उतारा है। जो पिछली बार का बदला इस बार चुकाने की तैयारी में है। जबकि भाजपा ने इस बार अमिताभ बनर्जी को मैदान में उतारा है। अमिताभ भी जमकर चुनाव में पसीना बहा रहे है। यहां से इस बार निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में है। वहीं 23 नंबर वार्ड माकपा का गढ़ माना जाता है। जहां से अब तक के किसी भी चुनाव में वामदलों के अलावा अन्य किसी दल का प्रत्याशी नहीं जीत पाया। गत चुनाव में तृकां ने बोर्ड गठन किया था एवं अधिकांश सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस वार्ड में तृकां को हार का सामना करना पड़ा था। माकपा की आरती चक्रवर्ती ने तृकां की शिखा चटर्जी को चार सौ से अधिक मतों से पराजित किया था। जबकि भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी को चार सौ से भी कम मत मिला था। वर्ष 2007 के चुनाव में भी आरती चक्रवर्ती ने तृकां की शिखा चक्रवर्ती को 1900 से अधिक मतों से पराजित किया था। इस बार इस वार्ड से तृकां ने अधिवक्ता देवव्रत साईं को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने सरदेंदु सरकार एवं माकपा ने धनंजय भट्टाचार्य को मैदान में उतारा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.