शिशु के साथ दुराचार का प्रयास, एक गिरफ्तार
वर्द्धमान : वर्द्धमान थाना के आलमगंज इलाके में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का मामल
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Sep 2017 05:58 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 05:58 PM (IST)
वर्द्धमान : वर्द्धमान थाना के आलमगंज इलाके में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार की रात वह बच्ची अपने पिता के साथ विश्वकर्मा पूजा घूमने निकली थी। उसी समय उसके पिता का एक दोस्त चॉकलेट देने के लिए बच्ची को लेकर गया। काफी देर तक वापस न आने पर पिता ने खोज शुरू की। जिसके बाद बच्ची को आरोपी व्यक्ति लेकर आया। घर जाने पर वह अस्वस्थ होने लगी। जिसके बाद परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां से उसे वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें