स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर सहित आसपास के इलाकों में स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया ग
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर सहित आसपास के इलाकों में स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह से लेकर शाम तक कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। महकमा शासक कार्यालय, नगर निगम के साथ विभिन्न सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण किया गया। दुर्गापुर इस्पात संयंत्र में मुख्य कार्यपालक अधिकारी एके रथ ने ध्वजारोहण किया। जहां सीआइएसएफ जवानों की सलामी भी ली। वहीं शहीद वेदी पर अधिकारियों ने पुष्प भी अर्पित किया। अंडाल के दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र (डीएसटीपीएस) में स्वाधीनता दिवस मनाया गया। जहां परियोजना प्रमुख सुबोधानंद झा ने सलामी ली एवं ध्वजारोहण किया। आजादी के 71 वालों में देश काफी उतार-चढ़ाव को पार होते हुए आज विश्व का सबसे तेज आर्थिक प्रगति से बढ़ने वाला देश है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा प्रदान कर रहा है। हम राष्ट्र को रोशन करने के साथ सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण को प्रतिबद्ध हैं। डीएसटीपीएस द्वारा भी पर्यावरण हितैषी वातावरण में विद्युत उत्पादन, सामाजिक व आर्थिक सु²ढ़ता को सतत प्रयासरत है। डीएसटीपीएस का दो नंबर यूनिट निरंतर 112 दिनों तक चला है, जो एक नया कीर्तिमान है। मौके पर सीआइएसएफ एवं अंडाल हाई स्कूल के बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जहां संस्थान के कई अधिकारी मौजूद थे। दुर्गापुर के सीएमईआरआइ में संस्थान प्रमुख डॉ. हरीश हिरानी ने ध्वजारोहण किया। वहीं डीटीपीएस में संस्थान प्रमुख ने झंडा फहराया एवं सीआइएसएफ की सलामी ली। जहां कमांडेंट अखिलेश कुमार, राजेश दुबे आदि थे। डीएवी मॉडल स्कूल व दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
बेनाचिति : भारती मोड़ इलाके में वार्ड समिति की ओर से पूर्व शिक्षक गुरू सदन राय ने झंडा फहराया। जयदेव इलाके में निजी संस्था की ओर से नन्हे बच्चों को लेकर झंडा तोलन किया गया। इस मौके पर स्नेहा श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे। भीरंगी स्थित तृणमूल कार्यालय में पूर्व मेयर अपूर्व मुखर्जी ने झंडा झंडा फहराया एवं कादा रोड में पूर्व पार्षद धर्मेंद्र यादव ने झंडा फहराया।
अंडाल : अंडाल के रेलवे इलाके के साथ कोयलांचल में भी स्वाधीनता दिवस पर कई कार्यक्रम हुआ। अंडाल के ¨हदू ¨हदी विद्यालय में प्राचार्य बीएन झा ने झंडा फहराया। जहां मुख्य रूप से प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशी चौबे व अन्य शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे। केंद्रीय विद्यालय अंडाल में प्राचार्य ने झंडा फहराया। वहीं कोलियरियों में भी स्वाधीनता दिवस पर कार्यक्रम हुआ।
पाण्डेश्वर : क्षेत्रीय कार्यालय में प्रभारी जीएम जयदेव दान ने झंडा फहराया और कार्मिक प्रबंधक मंजूर आलम ने सीएमडी का संदेश पढ़कर सुनाया। सभी अधिकारियों ने स्वच्छता पखवाड़ा का शपथ भी लिया और पौधरोपण भी किया। डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रभारी जीएम ने झंडा फहराया। जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जहां कार्मिक प्रबंधक नजरूल इस्लाम, स्वपन घोष, डॉ एसके गौरव, चिरंजीव देवनाथ ,प्राचार्य एनपी दाता मौजूद थे। सभी कोलियरियों कार्यालयों में भी डीजीएम ने झंडा फहराया। लायंस क्लब में अध्यक्ष डॉ जसबीर ¨सह ने ध्वजारोहण किया।
उखड़ा : उखड़ा आदर्श ¨हदी हाई स्कूल, उखड़ा सेंट स्टीफेन मॉडल स्कूल व सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।