सड़क किनारे व्यक्ति का शव बरामद
बेनाचिति : दुर्गापुर के कोकोवेन थानांतर्गत कारंगापाड़ा सड़क किनारे शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव ब
बेनाचिति : दुर्गापुर के कोकोवेन थानांतर्गत कारंगापाड़ा सड़क किनारे शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु विधाननगर महकमा अस्पताल भेज दिया। शव की शिनाख्त अमर कुमार राम पांडे52 के रूप में हुई, जो कोकोवेन थाना के ही एसबी मोड़ इलाके का रहने वाला था। अमर कुमार पांडे सागरभागा ¨हदी हाई स्कूल में पिउन के पद पर कार्यरत था और रात के समय वह निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत था। शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे झाड़ी में स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर आसपास बस्ती के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। मौत के कारण को लेकर इलाके के लोगों में रहस्य बरकरार है। लोगों ने बताया कि अमर काफी अच्छा इंसान था। उनके साथ किसी का कोई विवाद नहीं था। गुरुवार की रात नाइट गार्ड के काम के लिए निकला था। शुक्रवार उसका शव पाया गया। अनुमान किया जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।