डेंगू की चपेट में आने से छात्रा बीमार
बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के डीटीपीएस निवासी जगदीश चौधरी की पुत्री रितिका चौधरी तेज बुखार से कई दिनों
बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के डीटीपीएस निवासी जगदीश चौधरी की पुत्री रितिका चौधरी तेज बुखार से कई दिनों से पीड़ित थी। जांच में उसमें डेंगू का लक्षण पाया गया है। उसे पहले डीटीपीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से उसे ईएसआइ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे शहर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। डेंगू का लक्षण मिलने के बाद उसे मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिससे परिवार वाले के साथ आसपास के लोग भी परेशान है। इसके पहले दुर्गापुर महकमा के बुदबुद इलाके में भी एक महिला की मौत डेंगू के कारण हुई थी। उसके बाद फिर से डेंगू का लक्षण पाए जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नगरनिगम को भी सफाई के प्रति तत्पर होना चाहिए। नगर निगम ने भी जल जमाव न होने देने की अपील लोगों से की है।