Move to Jagran APP

शराबबंदी में साथ देंगी उखड़ा की महिलाएं

बेनाचिति : दुर्गापुर के स्टेशन संलग्न बस्तियों में शराबबंदी के खिलाफ महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा

By Edited By: Published: Fri, 20 Jan 2017 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 11:50 PM (IST)
शराबबंदी में साथ देंगी उखड़ा की महिलाएं
शराबबंदी में साथ देंगी उखड़ा की महिलाएं

बेनाचिति : दुर्गापुर के स्टेशन संलग्न बस्तियों में शराबबंदी के खिलाफ महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा अभियान अब जोर पकड़ता जा रहा है। दुर्गापुर के इस आंदोलन में महिलाओं का साथ उखड़ा की महिलाएं भी देगी। शुक्रवार को हुई बैठक में उखड़ा महिला समिति की प्रतिनिधि भी पहुंची एवं सहयोग का आश्वासन दिया। जिससे दुर्गापुर की महिलाओं का हौसला और भी बढ़ा है। जल्द ही शराबबंदी के खिलाफ जोरदार आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में दुर्गापुर के कारंगापाड़ा, हाटतला, सिनेमा रोड, लिलुआबांध आदि इलाकों की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। इसके अलावा राजू प्रसाद, जमालुद्दीन अंसारी, रवि दास आदि भी मौजूद थे। लोगों ने बताया कि शराबबंदी के खिलाफ दुर्गापुर स्टेशन इलाके की महिलाओं का प्रयास सराहनीय है। इससे समाज से शराब बंद किया जा सकता है। उखड़ा इलाकों में शराब बंदी के खिलाफ महिला संगठन द्वारा काफी दिनों से अभियान चलाया जा रहा है। दुर्गापुर में शराबबंदी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की जानकारी मिलने पर उखड़ा महिला संगठन की महिलाएं भी साथ देने को तत्पर हुई है। मौके पर दुर्गापुर महिला संगठन की अध्यक्षा काकुली चौहान, बसंती साव, ¨रकू बाउरी आदि थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.