बेटी को मिले बेटों के बराबर दर्जा
धेमोमेन: नियामतपुर वैष्णवी सेवा समिति की ओर से गुरुवार संध्या बेहतर कार्य करने वाले समिति केकार्यकर
धेमोमेन: नियामतपुर वैष्णवी सेवा समिति की ओर से गुरुवार संध्या बेहतर कार्य करने वाले समिति केकार्यकर्ताओं में प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो वितरण किया गया। संस्था के डॉ. उपेंद्र पाण्डेय ने बताया कि आगामी 15 जनवरी को बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया था। संस्था के कार्यकर्ताओं ने यह अच्छा कार्य किया है, इसलिए उनको प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया की संस्था के सव्यसांची माजी, नीरज कुमार ¨सह को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं संस्था को आगे बढ़ने के ऊपर चर्चा की गई। संस्था का प्रयास है कि समाज के लोगों को जागरूक किया जाए, जिससे बेटी को भी बेटों के बराबर दर्जा मिले। इस दौरान उत्तम ¨सह, गौतम चक्रवर्ती, बहादुर वर्मन, कार्तिक बरनवाल, रवी पटेल, संत ¨सह आदि थे।