वार्षिक समारोह में छात्राओं ने बांधा समां
वर्द्धमान : शहर के रथतला मनोहर दास विद्या निकेतन स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गय
वर्द्धमान : शहर के रथतला मनोहर दास विद्या निकेतन स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन वर्द्धमान विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी शुभजीत नंदी ने झंडोत्तोलन कर किया। मौके पर सर्कल अधिकारी शुभाशीष बक्शी, प्राचार्य अशोक दे आदि मौजूद थे। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नौ इवेंट में हिस्सा लिया। आरंभ में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य भी प्रस्तुत किया। शुभजीत नंदी ने कहा कि वर्तमान समय में युवकों के बीच मोबाइल जगह बना लिया। युवक खेल के बजाय मोबाइल में ही व्यस्त रहते है, जो काफी खतरनाक है। मोबाइल से स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इस कारण युवाओं को पढ़ाई के अलावा खेल पर ध्यान देना चाहिए। खेल से उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। स्वस्थ रहने पर ही युवा ठीक ढंग से पढ़ाई भी कर पाएंगे। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे छात्रों पर पढ़ाई के लिए ज्यादा दबाव न बनाएं एवं खेल के लिए भी प्रेरित करें। प्राचार्य अशोक दे ने कहा कि स्कूल की ओर से पढ़ाई के साथ खेल पर विशेष ध्यान दिया जाता है।