स्वास्थ्य कर्मी की पिटाई
जासं, दुर्गापुर : कांकसा थाना के पानागढ़ ब्लॉक हेल्थ सेंटर में घूस कर एक व्यक्ति ने स्वास्थ्य कर्मी
जासं, दुर्गापुर : कांकसा थाना के पानागढ़ ब्लॉक हेल्थ सेंटर में घूस कर एक व्यक्ति ने स्वास्थ्य कर्मी की पिटाई कर दी। पीड़ित व्यक्ति ने घटना की शिकायत स्वास्थ्य अधिकारी एवं थाने में की है। हालांकि पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सोमवार की संध्या स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ थी। उसी समय संजय पाल नामक एक व्यक्ति की पत्नी वहां पहुंची एवं जोर से बात करने लगी। जिसका विरोध करने पर अस्पताल के अस्थायी कर्मी सुमांत पांजा के साथ विवाद हुआ था। वह घर जाकर सारी बात अपने पति को बताई। पति गुस्से में स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर सुमंत की पिटाई कर दिया। जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज करवाई है। घूस कर काम कर रहे सुमंत पांजा की पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।