भाईचारा व प्रेम का संदेश देता है दीपोत्सव
आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम में पहली बार शुक्रवार की शाम दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। यहां उपमेयर तब
आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम में पहली बार शुक्रवार की शाम दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। यहां उपमेयर तबस्सुम आरा के नेतृत्व में पार्षदों व निगम कर्मियों ने दीप जलाये और आतिशबाजी की। यहां मेयर परिषद सदस्य दिव्येंदु भगत, पार्षद उमा सर्राफ, सोना गुप्ता सहित अन्य ने मिलकर निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर दीप जलाये और आतिशबाजी की। उपमेयर ने कहा कि त्यौहार भाईचारा व प्रेम का संदेश देते है। दीपावली भी समाज में बुराई रूपी अंधकार को दूर कर प्रकाश रूपी अच्छाई लाने का प्रतीक है। वहीं दूसरी ओर शहर के प्रतिष्ठित आसनसोल क्लब लिमिटेड में आयोजित दिवाली उत्सव में जमकर आतिशबाजी की गयी। यहां आकर्षक मेला भी आयोजित किया गया था। जिसमें स्टाल लगाये गये थे। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सचिव डा. आरके झा, उपाध्यक्ष अरुण गोपालका, रॉकी टूटेजा, आसनसोल चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, बिनोद गुप्ता, मुकेश तोदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आतिशबाजी को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। यहां आयोजित लकी ड्रॉ में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।