तीरंदाजी में चिरेका ने जीता दो कांस्य
आसनसोल : चितरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) की 5 सदस्यीय तीरंदाजी की टीम ने अखिल भारतीय रेल तीरंदाजी
आसनसोल : चितरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) की 5 सदस्यीय तीरंदाजी की टीम ने अखिल भारतीय रेल तीरंदाजी 2016 चैंपियनशिप में परचम लहराया है। टीम ने प्रतियोगिता में कुल दो कांस्य जीते हें।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर में 25 से 27 अक्टूबर तक आयोजित 7 वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता में चिरेका की कुमारी प्रीती ने महिला एकल तीरंदाजी स्पर्धा में व कुमारी प्रीती तथा कपिल ने संयुक्त टीम तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। चैंपियनशिप में रेलवे की कुल 9 टीम ने भाग लिया था। चिरेका की ओर से प्रभात कांडीर टेक्नीशियन, रबिन्द्र हेम्ब्रम टेक्नीशियन, कपिल सीनियर क्लर्क, कुमारी प्रीती टेक्नीशियन एवं बिमल बरुआ कार्यालय अधीक्षक टीम मैनेजर के रुप में चिरेका का प्रतिनिधित्व किया। 27 अक्टूबर को बिलासपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सत्येन्द्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पदक जीतने वाले युवा तीरंदाजी को चिरेका महाप्रबंधक सीपी तायल ने विशेष उपलब्धि बताते हुए बधाई दी है। कहा कि चिरेका परिवार के लिए यह गर्व की बात है।