कुरीतियों को मिटाएगा आर्य समाज
जागरण संवाददाता, आसनसोल : आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 192वीं जयंती आर्य समाज द्वा
जागरण संवाददाता, आसनसोल : आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 192वीं जयंती आर्य समाज द्वारा संचालित विद्यालयों में शुक्रवार को मनायी गयी। बुधा स्थित डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कर पूरे देश में समाज सुधार व वैदिक धर्म के प्रचार का महान कार्य किया। आर्य समाज वैदिक धर्म का प्रचार प्रसार लोगों में सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल के जे संघई, जी तिवारी, ब्रजेंद्र बहादुर ¨सह, श्यामजी ¨सह, सुभाष पांडेय, एमके राउत, रवींद्र यादव, एके श्रीवास्तव, आरएम पांडेय, सुनील ठाकुर आदि उपस्थित थे।
दयानंद विद्यालय में भी शिक्षक प्रभारी मृत्युंजय कुमार ¨सह के नेतृत्व में दयानंद सरस्वती की जयंती मनायी गयी। यहां विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद थे।